कानपुर : पंजाब जैसी यूपी के कानपुर के काकादेव के साईं निवास गर्ल्स हॉस्टल का मामला अब बढ़ता जा रहा है इसमें कई तथ्य भी सामने निकलकर आ रहे हैं। एमएमएस कांड में पकड़े गए आरोपी सफाई कर्मी ऋषि के मोबाइल से पुलिस ने 10 वीडियो पकड़ी है। जो हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के बताए जा रहे हैं। पुलिस इसकी तस्दीक में लगी है। बीते दिन शुक्रवार को भी छात्राओं का हॉस्टल से पलायन लगा हुआ है। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने हॉस्टल में पहुंचकर जांच पड़ताल की।
गुरुवार को घटना का पता चलते ही छात्राओं ने आरोप लगाया था कि मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने ऋषि का मोबाइल वापस कर दिया था, जिसके बाद उसने सारे अश्लील वीडियो व फोटो डिलीट कर दिए थे। अब कानपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया है कि छात्राओं का आरोप गलत है। ऋषि को मोबाइल उसका लॉक खोलने के लिए दिया था। इस दौरान उसने कई वीडियो फोन से डिलीट भी कर दिए थे, लेकिन वह गूगल ड्राइव में सेव हो गए थे, जो पुलिस ने देर रात ही रिकवर कर लिए थे।

