नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से दिग्विजय सिंह ने अपना नाम वापस लेने का निर्णय किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनाव लड़ने के फ़ैसले के बाद दिग्विजय सिंह ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वो आज दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा भरेंगे। बता दें कि कल ही राजस्थान केमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गाँधी से मुलाक़ात करने के बाद अध्यक्ष पद पर चुनाव ना लड़ने का बयान दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव इस बार दिलचस्प होने की उम्मीद है। जहां एक ओर गांधी परिवार ने इस चुनाव से किनारा कर लिया है, वहीं अध्यक्ष पद के लिए कई बड़े नेताओं ने नामांकन करने की बात कही. शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों के इस चुनाव में आ जाने से अध्यक्ष पद का रास्ता किसी के लिए आसान नहीं है। दिग्विजय सिंह ने अपना नाम वापस लेने की जानकारी देते हुए कहा कि मैं कांग्रेस का वफादार सिपाही हूं और मल्लिकार्जुन खड़गे मेरे नेता है। इसलिए मैं मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रस्तावक बनूंगा।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने कल खड़गे से मुलाकात की थी. इस मुलाकात में मैंने उनसे पूछा कि अगर वो अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर रहे है तो वो अपना नाम वापस ले रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मुझे पता होता कि खड़गे चुनाव लड़ेंगे तो वो पर्चा भी नहीं खरीदते।
अशोक गहलोत के बाद दिग्विजय सिंह ने भी लिया ये फ़ैसला,जानिए क्या कहा ?

