अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर सर्वदलीय बैठक जारी,कई बड़े नेता मौजूद

 नई दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबान की क्रूरता की सभी हदे पार हैं,इसी बड़े संकट पर सर्वदलीय बैठक में चर्चा चल रही है।  आज जारी इस बैठक में भारत की अफगानिस्तान में को लेकर रणनीति पर चर्चा हो रही है। इसके अलावा इस बैठक में अफगानिस्तान में भारत के निकासी मिशन और राजधानी काबुल समेत तालिबान के कब्जे वाले शहरों में बिगड़ती स्थिति पर चर्चा हो रही है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस बैठक में भाग लिया है।  तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए हैं।अफगानिस्तान संकट पर होने वाली अहम बैठक में भारत सरकार की तरफ से विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रहलाद जोशी भी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *