पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज ईद के मौके पर कहा कि देश को बांटने की कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा कि ;वह जान दे देंगी लेकिन देश का बंटवारा नहीं होने देंगी।’ ममता बनर्जी ने इस कार्यक्रम में नाम लिए भाजपा को निशाना साधा। ममता बनर्जी कोलकाता में रेड रोड पर ईद की नमाज के लिए इकट्ठा हुए लोगों को संबोधित करते हुए ये सब बोला है।
‘देश का बंटवारा नहीं चाहते’
ममता बनर्जी ने कहा कि ‘हम बंगाल में शांति चाहते हैं, हम दंगे नहीं चाहते। हम नहीं चाहते कि देश का बंटवारा हो, जो देश का बंटवारा चाहते हैं, उन्हें मैं ईद के मौके पर वादा करना चाहती हूं कि मैं अपनी जान देने को तैयार हूं लेकिन देश का बंटवारा नहीं होने देंगे। ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की और कहा कि ‘शांति बनाए रखें और किसी की बात ना सुनें। एक ‘गद्दार पार्टी’ है, जिससे हमें लड़ना है। सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लग रहा है। ममता बनर्जी ने भी इसे लेकर कहा कि मुझे जांच एजेंसियों से भी लड़ना है क्योंकि मुझमें हिम्मत है लेकिन मैं झुकने को तैयार नहीं हूं।’

