हरिद्वार में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना बीते बुधवार संपन्न हुई जिसके बाद देर रात तक भी कई सीटों पर रिजल्ट घोषित नहीं हुए थे लेकिन जिले में छह ब्लॉकों की 4305 सीटों पर हुए मतदान के वोटों की गिनती ब्लॉकवार 277 टेबल पर हुई। मतदान स्थलों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर जश्न हुआ और आज गुरूवार सुबह सात बजे तक जिले में ग्राम प्रधान की 178, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 89 और जिला पंचायत सदस्य की दो सीटों पर परिणाम जारी कर दिए गए।
जिला पंचायत की कोटवाल आलमपुर सीट से भाजपा के जितेंद्र और नारसन कला से निर्दलीय अरविंद राठी चुनाव जीते हैं। मतगणना अभी भी जारी है।। 26 सितंबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में छह ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए 85.20 फीसदी मतदान हुआ था। एक दिन बाद 28 सितंबर को वोटों की गड़ना हुई।बीते दिन सुबह आठ बजे से ब्लॉकवार वोटों की गड़ना शुरू की।मतदान स्थलों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। जिले की 4305 सीटों के वोटों की गिनती के लिए 277 टेबल लगे थे।
पंचायत प्रतिनिधि पद उम्मीदवार
ग्राम प्रधान 318 2070
जिपं सदस्य 44 462
क्षेत्र पंचायत सदस्य 221 1535
ग्राम पंचाय सदस्य 3722 4684

