कल अयोध्या में पीएम मोदी के साथ होगा भव्य कार्यक्रम

कल यानी की बुधवार को सुर सम्राज्ञी लता मंगेश्कर के नाम पर तैयार हुए स्मृति चौक का लोकार्पण होगा यह लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली तौर पर करेंगे। यहाँ कार्यक्रम में अयोध्या में प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ चौराहे का भी लोकार्पण करेंगे।

लोकार्पण समारोह में केंद्रीय मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहेंगे। लता मंगेश्कर चौक के उद्घाटन समारोह में उनके भतीजे आदिनाथ मंगेसकर व बहू कृष्णा भी आ रहे हैं। लोकार्पण समारोह सुबह 10:50 बजे शुरू होकर अपराह्न 12:25 तक चलेगा। लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ व जी किशन रेड्डी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद सभी अतिथि रामकथा पार्क पहुंचेंगे। 
जहां लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित होगी। कार्यक्रम को लेकर रामकथा पार्क में भव्य मंच एव पंडाल भी सजा गया है। यहां लता जी के भजनों की प्रस्तुति प्रख्यात गायिका सावनी रविंद्र द्वारा किया जाएगा। लता मंगेश्कर चौक के निर्माण को दर्शाती एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी।  डीएम नितीश कुमार व विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *