देहरादून : प्रदेशभर में सभी को झकझोर कर रख देने वाली अपराधिक घटना अंकिता हत्याकांड से सभी छुब्ध हैं। वहीँ प्रदेश सरकार ने इसपर सख्ती जाहिर करते हुए अराधियों को कड़ी सजा दिलाने का वादा भी किया है। वहीँ दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी और राज्य के पूर्व सीएम हरीश रावत आज सोमवार दोपहर अंकिता भंडारी के परिजनों से मिलने गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। हरीश रावत ने कहा कि अंकिता पूरे प्रदेश की बेटी थी उसे न्याय जरूर मिलेगा। आरोपियों को सजा होकर ही रहेगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ सत्ताधारी नेताओं की शह पर पहाड़ की भोली भाली बच्चियों को देह व्यापार में धकेलने का प्रयास होने लगा है जो बहुत चिंता का विषय है। यह बेहद चिंताजनक है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। मामले की निपष्क्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि वह और उनकी पार्टी इस लड़ाई को हर स्तर पर लडने को तैयार हैं। अंकिता की मां सोनी देवी के स्वास्थ्य को देखते हुए रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि सोनी देवी घबराहट और बेचैनी की शिकायत कर रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अंकिता हमारी बेटी है। घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि डीएम को पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं।

