मंगलवार रात देहरादून में फटा बादल,मलबा बना परेशानी का सबब

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश हर जगह जहाँ मौसम खुशनुमा बनाई हुई है वहीँ इसके कहर भी चारो तरफ दिख रहे हैं। कल बीते रात देहरादून के संतला देवी क्षेत्र में बादलों के फटने से तबाही सी आ गई। पूरे क्षेत्र मं तबाही का मंज़र सा है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था,और उसका असर मंगलवार रात बादल फटने से हुआ। रात बादल फटा और आज सुबह की सुबह भी देहरादून में तड़के बारिश हुई। हल्की बूंदाबांदी बरस रहीं हैं। जानकारी के अनुसार,संतला देवी क्षेत्र के खाबड़वाला में मंगलवार रात बादल फटने से घरों में कई फुट मलबा और कीचड़ भर गया। हालांकि इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। दूसरी ओर,शहर में लगातार हो रही बारिश से रिस्पना और बिंदाल नदियां उफान पर आ गई। इससे दोनों नदियों के किनारे सैकड़ों घरों में पानी भर गया। साथ ही कई मकानों को खतरा भी पैदा हो गया।  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौके पर पहुंचे जहाँ उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में मलबा और कीचड़ फैला  मलबे के कारण उनको गांव तक पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों के खेतों और घरों को बहुत नुक्सान झेलना पड़ा है। पूर्व विधायक राजकुमार ने जानकारी दी है कि आस अस घरों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया है।  नदी के तेज बहाव से कुछ घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। देर रात तक नदियों का जलस्तर कम होना शुरू हो गया था, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *