आज पीएम करेंगे केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का लाइव निरीक्षण

रुद्रप्रयाग : आज गुरूवार को देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपीएमओ कार्यालय से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का ड्रोन कैमरे की सहायता से  निरीक्षण करेंगे। जहां उत्तराखंड शासन व जिला प्रशासन स्तर पर तैयारियां हो चुकी हैं। केदारनाथ में इन दिनों दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। इसके तहत कुल 21 कार्य प्रस्तावित हैं, जिसमें 10 कार्य इसी वर्ष पूरे होने हैं। इन्हीं कार्यों की स्थलीय प्रगति का जायजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार 22 सितंबर को पीएमओ से लाइव होकर निरीक्षण करने वाले हैं।  सभी को पता है कि पीएम मोदी पहली बार 3 मई 2017 को केदारनाथ आए थे। और उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत 700 करोड़ रुपये की तीन चरणों में पूरी होने वाली पांच बड़ी योजनाओं का शिलान्यास भी किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *