आदमखोर बाघिन को पकड़ा,एक व्यक्ति को बनाया शिकार 

देहरादून : उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क में हाल ही में एक बाघिन पकड़ी गई थी जो की आदमखोर निकली है। एक अन्य घटना में मारे गए व्यक्ति को किस बाघ ने मारा था, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ वार्डन डॉ.समीर सिन्हा ने कहा कि कॉर्बेट नेशनल पार्क में इसी साल जून में 15 तारीख को बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। 
जबकि 15 तारीख को एक अन्य हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया था। घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों और कैमरा ट्रैप के आधार पर एक बाघिन को चिह्नित किया गया था। घटना के बाद आठ जुलाई को ट्रेंकुलाइज कर एक बाघिन को पकड़ा गया था। बाघिन और मारे गए व्यक्ति व घायल व्यक्ति के डीएनए सैंपल जांच के लिए हैदराबाद स्थित सीएसआईआर लैब भेजे गए थे। संस्थान से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि दोनों ही घटनाओं के लिए पकड़ी गई बाघिन ही थी। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ वार्डन ने बताया कि वहीं एक अन्य घटना 16 जुलाई को रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज में घटित हुई थी। जिसमें बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, इसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *