कोटद्वार: उत्तराखंड के कोटद्वार में बीते मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ जिसके चलते कोटद्वार पोखड़ा बैजरो मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हुआ है।
एसओ थलीसैंण सतेंद्र भंडारी ने घटना पर बताया है कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे का है। बीरोंखाल के अंतर्गत कोलादरिया के पास एक कार खाई में गिरने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो सामने आया कि कार में तीन लोग सवार थे। वे कार लेकर नोएडा से कोटद्वार होते हुए बीरोंखाल जा रहे थे। इस दौरान अचानक अनियंत्रित होकर कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक रोहित, निवासी नोएडा सेक्टर 56 की मौके पर ही दम तोड़ दिया है। एक युवक सुनील घायल हो गया। जिसे पुलिस ने बीरोंखाल सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। सुनील की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
कोटद्वार में बड़ा हादसा,2 की मौत

