अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पहुंचे देहरादून,रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 का होगा मैच 

 देहरादून  :  राजधानी  देहरादून में बीते दिन मंगलवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के दूसरे संस्करण केलिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों को खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाड़ी आए है। भारतीय टीम के धुरंधरों के साथ अन्य देशों के खिलाड़ी भी आज यानी मंगलवार शाम तक दून आएगी। सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से दून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडि सोमवार को जोंटी रोट्स, ब्रायन लारा, ड्वेन स्मिथ, शेन वाटसन, ब्रैड हाज, ब्रेट ली, ब्रेड हैडिन आदि दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ चार्टेड प्लेन से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह सीधे ओल्ड मसूरी रोड स्थित एक होटल के लिए निकले।

निजी सुरक्षा व पुलिस की कड़ी सुरक्षा के घेरे में एयरपोर्ट से निकले खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने के लिए लोग उत्साहित दिखे। 21 से 24 सितंबर तक प्रत्येक दिन एक-एक मैच खेला जाएगा। जबकि 25 सितंबर को दो मैच खेले जाएंगे। बीते दिन मंगलवार को चारों टीमों के कुछ खिलाड़ी एक निजी एकेडमी में अभ्यास करेंगे । जबकि इंडिया, श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के लीजेंड्स आज 20 सितंबर को देहरादून आए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *