Uksssc Paper Leak Case: दो लाख का इनामी साथी समेत गिरफ्तार,यूपी में ली थी शरण 

प्रदेश में आयोजित 2021 की परीक्षा में पेपर लीक कराने वाले गिरोह मुख्य मास्टर माइंड एसटीएफ के हथ्थे चढ़ गया है। इसका सरगना सैयद सादिक मूसा व उसके करीबी सहयोगी योगेश्वर राव को एसटीएफ ने लखनऊ में दबोचा। मूसा पर उत्तराखंड पुलिस ने दो लाख और योगेश्वर एक लाख रुपये का इनाम का एलान हुआ था। दोनों को एसटीएफ उत्तराखंड पिछले 15 दिन से तलाश रही थी। एसटीएफ एसएसपी विशाल विक्रम सिंह की टीम ने दोनों आरोपियों को दबोचा है। उनके पास से नकदी बरामद की है। उत्तराखंड एसटीएफ को सुपुर्द करने की तैयारी जारी है।
आपको बतादें की लखनऊ एसटीएफ के कार्यवाहक एसएसपी विशाल विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड राज्य की 2021 में परीक्षा का पेपर लीक मामले में देहरादून के रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में गिरोह का मास्टर माइंड सैयद  सादिक हुसैन मूसा और योगेश्वर राव काफी दिनों से फरार चल रहे थे। इस गिरोह के अब तक करीब 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 
मूसा मूलरूप से अंबेडकरनगर के अब्दुलपुर सहजादपुर  का रहने वाला है। इस पर उत्तराखंड पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं गाजीपुर के सहाबुद्दीनपुर भड़सर निवासी योगेश्वर राव उर्फ राजू पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। दोनों के नाम का खुलासा गिरोह के सदस्यों ने एसटीएफ उत्तराखंड के अधिकारियों के पूछताछ में किया था। दोनों लखनऊ के इंदिरानगर के बी-ब्लॉक जैन मंदिर के पास रह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *