हरिद्वार: हरिद्वार जनपद में अब सीपीयू, इंटरसेप्टर, टो ट्रक आदि वाहनों की लोकेशन की सभी पुख्ता इन्फॉर्मेशन क्लिक करते ही प्राप्त होगी। इसके लिए जनपद पुलिस इन वाहनों को जीपीएस सिस्टम लगाने जा रही है। बहुत जल्दी ही अब इन सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लग्न शुरू हो जाएंगें।
ट्रैफिक व्यवस्था और चेकिंग के समय लागे सीपीयू कर्मचारी सहित टो ट्रक और इंटरसेप्टर वाहनों में तैनात कर्मचारी अब कार्यस्थल से इधर उधर नहीं हो पाएंगें। उनकी लोकेशन कहां है और क्या कर रहे हैं, इसकी जानकारी सिटी कंट्रोल रूम को पल-पल प्राप्त होती रहेगी।
इसके लिए जनपद पुलिस सीपीयू वाहनों, टो ट्रकों, इंटरसेप्टर सहित अन्य छोटे व बड़े वाहनों को जीपीएस सिस्टम से लैस करने जा रही है। बकायदा जनपद पुलिस ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। जीपीएस लगने से जनपद पुलिस को काफी फायदा मिलेगा। यातायात बाधित हो गया है और जाम की स्थित बन जाती है या कोई भी इमरजेंसी घटना हो जाए तो,घटनास्थल के नजदीक लोकेट होने वाले सीपीयू, क्रेन और इंटरसेप्टर को तुरंत मौके पर भेजा जा सकेगा।इस व्यवस्था के बाद अब सीपीयू कर्मचारी अपने कार्य को लेकर लापरवाही नहीं कर पाएंगे। क्यूंकि सूचना मिलने के बाद उन्हें तत्काल मौके के लिए रवाना होगा पड़ेगा । पूरे रास्ते वाहन की निगरानी कंट्रोल रूम में लगे जीपीएस सिस्टम से की जाएगी।
आपको बतादें कि हरिद्वार में ये जीपीएस सिस्टम लगाने की प्रक्रिया की कवायत इसलिए भी तेज़ हुई चार माह पूर्व चंद्राचार्य चौक पर लगे जाम में एसएसपी फंस गए थे। इसके बाद सीपीयू कर्मियों की लोकेशन पूछी गई थी, लेकिन कोई भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचा पाया था। जिसके बाद यातायात पुलिस के सिपाहियों को निलंबित कर दिया था।

