24 घंटे में होगी भारी बारिश, हरिद्वार में बाढ़ अलर्ट

देहरादून : आज भी उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के आसार है। चार जिलों में अगले 24 घंटे में बेहद भीषण बारिश की सम्भावना है। मौसम विभाग की तरफ से इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। नदियों, नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, आज देहरादून में दिन की शुरुआत हल्की बारिश हुई है। तापमान में गिरावट भी हुई है। 
मौसम विभाग के 15 व 16 सितंबर को भारी बारिश के पूर्वानुमान को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में आंगनबाड़ी सहित कक्षा एक से 12वीं तक के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।  जिला प्रशासन ने 15 सितंबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *