देहरादून : उत्तराखंड में निवेश इकठ्ठा करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार यूरोप, सिंगापुर और दुबई में रोड शो किया जाएगा। सिंगापुर और दुबई के रोड शो फाइनल हुए हैं जिनमें यूरोप के रोड शो के लिए तैयारी जारी है। विदेशों में होने वाले इन रोड शो का नेतृत्व मुख्यमंत्री या उनके द्वारा नामित मंत्री करने वाले हैं।
निवेशक सम्मेलन के लिए नोडल अधिकारी गठित किये गए हैं, सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा है कि , राज्य में बने निवेश के वातावरण का फायदा उठाने के लिए रोड शो और निवेशक सम्मेलन किए जा रहे हैं। राज्य में निवेशक सम्मेलन अक्टूबर या नवंबर में प्रस्तावित किया गया है। सम्मेलन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय की तय तिथि के हिसाब से ही तीन दिवसीय निवेशक सम्मेलन फाइनल होगा।

