हरिद्वार में जहरीली शराब से एक और मौत,अब तक 11 की मौत

हरिद्वार: गौरतलब है कि बीते शनिवार को हरिद्वार में जहरीली शराब पीने से कुछ मौते हुईं थी जिस कड़ी में आज सोमवार सुबह भी हरिद्वार के पथरी की जहरीली शराब कांड में अस्पताल में भर्ती सूखा सिंह (40) की भी मौत हो गई है। सूखा सिंह को रविवार को भर्ती किया गया था। शराब पीने से अब तक 11 मौते हुईं हैं।  सूखा सिंह शराब पीने से मरने वाले इश्मपाल का ही भाई था। इश्मपाल की शुक्रवार को ही मौत हो गई थी। एक परिवार में जहरीली शराब से दो लोगों की मौत ने हड़कंप मचा दिया है।

आपको बतादें कि पथरी थाना क्षेत्र की शिवगढ़ ग्राम पंचायत में जहरीली शराब पीने से बीते दिन रविवार को तीन और ग्रामीण की मौत हो गई। शराब पीने से बीमार हुए दो ग्रामीणों को अस्पताल तुरंत भर्ती भी किया गया लेकिन आज सोमवार को भर्ती सूखा सिंह किक भी सुबह मौत होने की खबर है। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि रविवार को दो लोगों की मौत ही शराब पीने से हुई है।  पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से कच्ची शराब बांटी जा रही है। ऐथेनॉल की अत्यधिक मात्रा होने से शराब जहरीली है। शराब पीने से शिवगढ़ ग्राम पंचायत के फूलगढ़ और शिवगढ़ गांव में शुक्रवार को दो व शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई थी। चार ग्रामीणों को खून की उल्टियां होने से शनिवार रात और रविवार सुबह अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह तीन बजे रूप सिंह (35) पुत्र सोम सिंह निवासी शिवगढ़ को खून की उल्टी हुई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *