लखनऊ से आगरा पहुंची आग, तेल माफिया के होटल पर कार्रवाई

राजधानी लखनऊ में होटल लेवाना में आग लगने के बाद जांच में अन्य भी कई शहरों में इसकी आग पहुंचनी शुरू हो चुकी है। आज इसी कड़ी में आगरा के तेल माफिया मनोज गोयल का जीवनी मंडी स्थित होटल ताज-वे बिना फायर एनओसी के संचालित था और आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए हुए थे। अग्निशमन विभाग ने बृहस्पतिवार को होटल को निरीक्षण करने के बाद शुक्रवार को कर्मचारी से नोटिस भेजा है। होटल कर्मी होटल में ठहरे लोगों से कमरे खाली कराकर ताला लगाया और गए। 
लखनऊ के होटल में अग्निकांड में चार लोगों की मौत के बाद अफसर चेकिंग अभियान चला है। आगरा में 90 होटल बिना आग से सुरक्षा इंतजाम के संचालित होते मिले हैं। इनको नोटिस दिए जा रहे हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि होटल ताज-वे में टीम गई थी। होटल मनोज गोयल का है। 

चार मंजिला होटल में एक कर्मचारी मिला, फायर एनओसी नहीं दिखा सका। आग बुझाने के इंतजाम नहीं मिले। होटल को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया है। ऐसा नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *