देहरादून: आज उत्तराखंड कैबिनेट की बड़ी बैठक हुई है। यह बैठक आज शुक्रवार शाम को राजधानी देहरादून में होगी। बैठक में प्रदेश में चल रहे पेपर लीक विवाद के बीच सरकार समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला सूना सकती है। आज शाम साढ़े चार बजे सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में ये कैबिनेट बैठक होगी। जिसमें समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं का प्रस्ताव आ सकता है। मुख्यमंत्री धामी पहले ही इसके बारे में बता चुके हैं कि, सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अटकी हुई करीब आठ भर्ती परीक्षाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग व अन्य भर्ती संस्थाओं से करवा की भी आशंका है।
इतना ही नहीं बल्कि आज इस बैठक में भू-कानून पर समिति की सिफारिशों को कैबिनेट के समक्ष पेश किया जाएगा। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लॉजिस्टिक पॉलिसी और उत्पादों के जीआई टैग के लिए बोर्ड के गठन का प्रस्ताव भी कैबिनेट बैठक में देने की आशंका है।
आज प्रदेश में अहम कैबिनेट की बैठक, होगा बड़ा फैसला

