नई दिल्ली : आज बुधवार को आम आदमी पार्टी इंडिया नंबर-1 कैंपेन लांच करने जा रही है जिसमें 130 करोड़ लोगों को साथ लेकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने की बात सामने आई है। इसकी शुरुआत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने जन्म स्थान हरियाणा के हिसार से वाले है।
आपको बतादें कि आज सीएम अरविंद केजरीवाल दिवंगत सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा से भी हिसार में मुलाक़ात करने पहुंचेंगे। इनके अलावा पंजाब सीएम भगवनत मान भी सोनाली फोगाट की बेटी से मिलेंगे। साथ ही अरविन्द केजरीवाल के कहा है कि भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे। केजरीवाल ने एलान किया है कि इस मुहिम से हर देशवासी को जोड़ने के लिए पूरे देश की यात्रा करेंगे। लोगों से मिलेंगे और लोगों को इस आंदोलन से जोड़ने की कोशिश करेंगे।
मिस्ड कॉल नंबर (9510001000) जारी कर केजरीवाल ने इस कैंपेन से जुड़ने की अपील देशवासियों से भी लगाईं है। केजरीवाल ने कहा कि भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाने के लिए सबसे पहले हमें अपने बच्चों को शानदार व फ्री शिक्षा देनी होगी और पूरे देश के स्कूलों को शानदार बनाना होगा। यह काम 75 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था।
केजरीवाल ने कहा-भारत को बनाएँगे दुनिया का नंबर-1 देश

