Uttarakhand: आज कोविड टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बना,दो लाख लोगों को लगा टीका

देहरादून : वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु पूरे देश में चल रहा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान ने आज उत्तराखंड राज्य में नया रिकॉर्ड बनाया है जिसके चलते आज दिन (सोमवार) को स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में दो लाख लोगों को टीका लगाया है। जिनमें अधिकाधिक लोग राजधानी देहरादून से हैं। आज दून में करीब एक लाख लोगों को वैक्सीन की डोज लगाईं गई है।
सरकार व विभाग का विशेष जोर प्रदेश में जल्द कोविड टीकाकरण को करने पर है। केंद्र सरकार से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज मिल रही है अभी हाल ही में करीब 2 लाख से ज्यादा खेप राज्य में प्राप्त हुई है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने आज इस मौके पर कहा कि देहरादून जिले में एक लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाने के लिए कोविड पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया गया है, उनका टीकाकरण केंद्रों पर ही पंजीकरण कर वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नजदीकी बूथ पर जाकर वैक्सीन जरूर ले। इस तरह तेज़ी से किए जा रहे कोरोना टीकाकरण के चलते प्रदेश में जल्द वैक्सीनेशन चरण को पूरा किया जा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *