देहरादून : आज प्रदेश में विभिन्न विभागों में हुई भर्तियों में हुई गड़बड़ी से नाराज़ होकर सीबीआई जांच की मांग करते हुए कांग्रेसी विधानसभा के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी लगाईं।
कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में हुई नियुक्तियों पर फर्जीवाड़ा हुआ है। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार दरोगा भर्ती घपले की विजिलेंस के बजाए सीबीआई से जांच कराए। नए जिले के गठन की बात कहीं घपले से जनता का ध्यान हटाए जाने के लिए है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2015 में जब दरोगा भर्ती हुई उस दौरान वह गृह मंत्री थे, लेकिन यदि भर्ती में घपला हुआ है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। सरकार को इस प्रकरण की सीबीआई से जांच करानी चाहिए।

