राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके ‘डी’ कंपनी गैंग से ताल्लुक रखने वाले लोगों की जानकारी प्राप्त कराने के लिए नकद इनाम का एलान किया है। अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के लिए एनआईए ने 25 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। NIA के अनुसार, दाऊद इब्राहिम का गिरोह हथियार, विस्फोटक, ड्रग्स और नकली भारतीय मुद्रा नोट (FICN)की तस्करी के लिए भारत में इकाई की स्थापना करने के प्रयास में लगा हुआ है। पाकिस्तानी एजेंसियों और आतंकी संगठनों के साथ मिलकर आतंकी हमले की भी साजिश में है।
राशि की घोषणा
जांच एजेंसी द्वारा दाऊद के एक ख़ास छोटा शकील पर 20 लाख रुपये और हाजी अनीस उर्फ अनीस इब्राहिम शेख, जावेद पटेल उर्फ जावेद चिकना और इब्राहिम मुश्ताक अब्दुल रज्जाक मेमन उर्फ टाइगर पर 15-15 लाख रुपये का नकद इनाम देने की भी घोषणा हुई है।

