उत्तराखंड में 23 नौकरशाहों के विभागों में बदलाव

प्रदेश शासन ने 13 आईएएस और 10 पीसीएस अफसरों समेत 23 नौकरशाहों के विभागों में फेरबदल किए है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में सचिव सचिन कुर्वे भी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से विदा हो गए हैं।इस विभाग के बदले शासन ने कुर्वे को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी है। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन राजस्व विभाग से मुक्त कर दिए गए हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने देर शाम तबादला आदेश जारी किए।

बगौली से कृषि व कृषक कल्याण का प्रभार हटाकर बृजेश संत को दिए गए हैं।  संत को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से विदा कर ये जिम्मेदारी डीएम देहरादून सोनिका को दिया गया है। संत खनन महानिदेशक के साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों का दायित्व भी देखेंगे।  पीसीएस अरविंद कुमार पांडेय को सचिव मानवाधिकार आयोग बनाया गया है। कृष्ण कुमार मिश्र अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी के पद से विदा कर दिए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *