ख़तरा: अक्टूबर में पीक पर होगी कोरोना की तीसरी लहर : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट

  दिल्ली : गृह मंत्रालय की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी ने कोरोना को लेकर फिर बड़ा ऐलान किया है। जी हाँ जिस बात खतरा मंडरा रहा था वहीँ होने वाला है,जिसके चलते  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी ने अब तीसरी लहर की आशंका जाहिर की है,आज कमेटी ने अपनी जारी एक रिपोर्ट में पूरी जानकारी को प्रधानमंत्री कार्यालय सेंड किया है। इस पत्र में लिखा गया है की अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक पर होगी। साथ ही कमेटी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को बच्चों और युवाओं के लिए मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम करने की सलाह दी है।इस लहर्रि को बच्चो और युवाओं के लिए ख़तरा बताया जा रहा है।

देश में बच्चों के लिए मेडिकल सुविधाएं, वेंटीलेटर, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस, ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी। क्यूंकि इस तीसरी लहर में बच्चे और युवा तेज़ी से चपेट में आएंगें। आपको बतादें कि गृह मंत्रालय ने कहा है कि जब बच्चों के लिए टीकाकरण भी शुरू होने वाला है। रिपेार्ट में कहा गया है कि बच्चों के बीच प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करना होगा। इसके साथ ही कमेटी ने कोविड वार्ड को फिर से इस आधार पर तैयार करने की सलाह दी है, जिससे बच्चों के तीमारदारों को भी साथ रहने की अनुमति मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *