रुड़की : प्रदेश के रुड़की में पथरी गांव निवासी एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हटाया कर दी गई। आरोपी शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक की बाइक घटनास्थल पर बरामद हुई है। मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से सतवीर निवासी इक्कड़ थाना पथरी के नाम से हुई। आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने हत्या की सूचना परिजनों को दे दी। सीओ रुड़की विवेक कुमार ने इस आपराधिक घटना पर कहा है कि सालियर से मंगलौर जा रहे बाईपास पर पनियाला के समीप मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेजा है। मृतक के परिजन भी अस्पताल गए हैं। युवक पंजाब जाने के लिए निकला था। उसके साथ दो युवक और थे। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास भी जारी है।
सड़क किनारे फेंका शव,देख मचा हड़कंप

