आज मुकेश अंबानी एजीएम में करेंगें बड़े एलान 

मुंबई : आपको बता दे की देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सलाना आम बैठक आज सोमवार दोपहर दो बजे होगी। कंपनी की इस 45वीं एजीएम को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी वर्चुअली इसे संबोधित करेंगे। RIL के निवेशकों समेत कॉरपोरेट जगत की भी नजरें रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम के लिए टिकी हैं। अगर बात करें अडानी ग्रुप की तो एक महीने पहले अपनी एजीएम में ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में 70 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की और कंपनी मीडिया सेक्टर में अपना कदम आगे बढ़ाया है।

अडानी ग्रुप मार्केट कैप के मामले में मुकेश अंबानी ग्रुप से आगे निकल गया है। साथ ही अडानी की नेटवर्थ भी मुकेश अंबानी से अधिक हो गई है। ऐसे में अंबानी भी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं ताकि अडाणी को टक्कर मिल सकते हैं। इस साल की एजीएम में भी पिछली बैठकों की तरह अंबानी के दोनों बेटे और बेटी 5जी सेवाओं की कुछ प्रमुख विशेषताओं को प्रदर्शित करेंगे ।
M A कर सकते हैं ये घोषणाएं- इस बैठक में मुकेश अंबानी कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगे  जिनमें हरित ऊर्जा, 5G लॉन्च या जियो के IPO हो सकते हैं। कंपनी की एजीएम को डायरेक्ट मीटिंग लिंक के अलावा आप ट्विटर, फेसबुक, कू, जियो मीट और यूट्यूब के जरिए भी देख पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *