देहरादून से अल्मोड़ा की पहली हवाई उड़ान हुई बेकार,क्या रही वजह

अल्मोड़ाः गौरतलब है कि बीते दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून से अल्मोड़ाः तक की  हरी झंडी दी थी। जो हेली सेवा पहले दिन शुक्रवार को पहले दिन ही दगा दे गई। उड़ान योजना के तहत देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अल्मोड़ा के लिए उड़ा हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा के टाटिक स्थित हेलीपैड नहीं पहुंच सका। इसकी वजह मौसम का खराब होना रहा।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा संचालित करने की अनुमति देने की मांग की थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पवन हंस कंपनी को इसकी अनुमति दे दी।

उड़ान योजना के तहत शुक्रवार को देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा शुरू हुई जिसके बाद शुक्रवार को इसकी पहली उड़ान ही नहीं उड़ सकी।  निर्धारित समय सुबह 9:05 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी।  जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर पंतनगर तक आया लेकिन मौसम खराब होने की वजह से अल्मोड़ा नहीं जा सका।  हेलीकॉप्टर में दो यात्री थे। देहरादून से अल्मोड़ा का किराया 7700 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *