प्रदेश में एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू,बनेंगे केंद्र  

देहरादून : प्रदेश में आगामी एक अक्तूबर से धान की खरीद का आरम्भ होगा।इसके लिए किसानों के घर के नजदीक ही खरीद सेंटर बनाए तैयार होंगे। जाएंगे। गढ़वाल मंडल में मिलेट मिशन योजना के लिए गोदाम और कार्यालय भी खोला जा रहा है। कुमाऊं में हल्दुचौड़ में एक फन वैली वॉटर पार्क बनाने की संभावनाओं पर बात चल रही है। बीते दिन सोमवार को उत्तराखंड सहकारी संघ (यूसीएफ) की बोर्ड बैठक में तमाम फैसले लिए गए। चेयरमैन मातबर सिंह रावत की अध्यक्षता में यूसीएफ सदन में आयोजित हुई बैठक में 12 जिलों के सदस्यों और प्रबंध निदेशकों ने भाग लिया। चेयरमैन रावत ने धान खरीद के लिए एक अक्टूबर से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गढ़वाल में मिलेट मिशन योजना के लिए गोदाम और कार्यालय एक अक्तूबर तक खोल दिया जाएगा।

बैठक –

प्रदेश बैठक में उत्तराखंड सहकारी संघ ने क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव पारित  हुआ है।  बैठक में निदेशक उमेश त्रिपाठी, विजय संत्री, दीपक चुफाल, हृदेश सिंह, आदित्य चौहान, शिव बहादुर सिंह, नरेंद्र सिंह, पीतांबर राम, गीता नौटियाल, कपिल कांता, कलावती सहित प्रबंध निदेशक रविंदरी मंद्रवाल, प्रबंधक त्रिभुवन रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *