बरेली: गौरतलब है कि यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में बीते वर्ष जो हिंसक घटना हुई उसके बाद बीजेपी नेता व्स केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष को जेल भेजा गया। इस घटना में कई किसानों की मौत हुईं और एक पत्रकार भी मारा गया। इसपर और जख्मो को हरे करने वाली बात खुद मंत्री अजय मिश्र ने की है जिसमें सयुंक्त किसान मोर्चा के तीन दिवसीय धरने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर उलटी बात कही है उन्होंने राकेश टिकैत को दो कौड़ी का आदमी कह दिया है।
सोमवार को समर्थकों के सामने केंद्रीय मंत्री टेनी ने कहा कि चाहे जितने राकेश टिकैत यहां आएं। राकेश टिकैत को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं, वो दो कौड़ी का आदमी है। कई बार होता है कि कुत्ते सड़क पर भौंका करते हैं, कई बार गाड़ी के पीछे दौड़ा करते हैं। यह उनका स्वभाव होता है। तो इसके लिए मैं कुछ नहीं कहूंगा।
जिसका जो स्वभाव होता है उसके अनुरूप वह व्यवहार करता है। लेकिन हमारे लोगों का ऐसा स्वभाव नहीं है। राकेश टिकैत की इसी से राजनीति चलती है, इसी से उनकी रोजी रोटी चलती है तो वह चलाएं। समय पर उसका जवाब दिया जाएगा।
पत्रकार बेवक़ूफ़ है -टेनी कई पत्रकार भी अपने यहां के हैं, बेवकूफ टाइप के पत्रकार हैं जो अपने को पत्रकार कहते हैं और उल्टी सीधी बातें करते हैं, अपने को पत्रकार कहते हैं, पत्रकारिता से उनका कोई लेना देना नहीं होता।

