सीएम का भोपाल दौरा,कई मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रदेश मुखिया पुष्कर सिंह धामी मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक का हिस्सा बनने भोपाल पहुंचे हैं। वो बीते दिन रविवार को भोपाल पहुंच गए थे। आज सोमवार को मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में सीएम धामी ने उत्तराखंड से संबंधित मुद्दों पर आवाज़ उठाई। भोपाल पहुंचने पर मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, मेयर मालती राय ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत हुआ। 

आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भोपाल में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक में उपस्थिति दर्ज की। केंद्र के सहयोग से पर्वतीय क्षेत्र में प्राकृतिक जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण हेतु एक विशेष अभियान प्रारम्भ किए जाने और राज्यों के मध्य संसाधनों के आवंटन में इको सिस्टम सेवाओं को महत्व देने और केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय संसाधनों के आवंटन में फ्लोटिंग पॉपुलेशन को ध्यान में रखे जाने की मांग की। 

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में एक सशक्त वेदर फोरकास्टिंग सिस्टम, डॉप्लर रडार से युक्त अवस्थापना तंत्र के लिए सहयोग किए जाने का भी अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *