अग्निवीर भर्ती में क्यों पकड़ा गया युवक?,उगला सच

कोटद्वार : अग्निवीर भर्ती रैली में फर्जी कागजात के साथ एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया है। उसने दस्तावेजों में अपनी उम्र बदली हुई थी।पुलिस के मुताबिक़, शुक्रवार शाम को काशीरामपुर तल्ला से चमोली जिले के एक युवक शारीरिक परीक्षण और 1600 मीटर की दौड़ पास कर ली थी। वह अपने शैक्षणिक दस्तावेज लेकर सेना और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचा तो उनमें गड़बड़ी पाई गई। कोतवाली में युवक को लेकर पहुंचे सेना के जवानों ने कहा,युवक वर्ष 2019 में भर्ती होने के लिए गबर सिंह कैंप में आया था। तब इसके प्रमाणपत्र कंप्यूटर में सेव किए गए थे। जैसे ही युवक और उसके पिता का नाम कंप्यूटर पर डाला तो पुराना रिकार्ड सामने आ गया। युवक ने स्वीकारा कि उसने किसी कंप्यूटर एक्सपर्ट की मदद से प्रमाणपत्रों पर उम्र कम करा दी थी। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि सेना की तरफ से युवक के खिलाफ लिखित तहरीर नहीं दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *