उत्तराखंड में तबाही: 3 बच्चों सहित 13 की मौत-कई लापता 

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश से तबाही लगातार जारी है शनिवार सुबह 11 लोगों की मौत की खबर थी अब मिल रही ताज़ा जानकारी के अनुसार,हिमाचल में तीन बच्चों सहित 13 की मौत हुई है। उत्तराखंड में चार लोगों ने जान गंवाई  है। दोनों राज्यों के कई लोग लापता है। हर तरफ तबाही का मंजर है। उत्तराखंड में देहरादून के पास मालदेवता सरखेत, टिहरी और यमकेश्वर इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मची है। हिमाचल प्रदेश में भी मंडी और चंबा जिले में बादल फटा है। बादल फटने से कई लोग दब गए हैं। एक बच्ची का शव मिला है जबकि 15 से 20 लोग बह गए हैं। कई गाड़िया नदी में बाह गयीं हैं। भूस्खलन से मां बेटे सहित तीन से चार लोग मलबे के नीचे दब गए।

जिससे तीन की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में भारी बरसात होने के कारण रेलवे चक्की पुल रात को बह गया। वहीं, भारी बारिश को देखते हुए चंबा, मंडी के बाद कांगड़ा और कुल्लू जिले में भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में भी गंगा और यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों को एक बच्ची का शव मिला है, जबकि अन्य 5 लोग लापता हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *