मनोज बाजपेयी और सामंथा अक्कीनेनी को “फैमिली मैन 2” के लिए मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

बीते जून में रिलीज़ हुई अमेज़न प्राइम पर सीरीज़ फिल्म “द फैमिली मैन 2” को दर्शकों का बेहद प्यार मिला। इस वेब्सीरिज़ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है। इस मनोज बाजपेयी अभिनीत सीरीज़ ने धमाल मचाया है। इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबर्न (IFFM) में मनोज बाजपेयी को द फैमिली मैन 2 के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस मेल (सीरीज़) के लिए चुना गया है, दूसरी तरफ इस फिल्म में नेगेटिव रोल दर्शाने वाली अभिनेत्री सामंथा अक्कीनेनी को बेस्ट परफॉर्मेंस फीमेल पुरस्कार से नवाज़ा गया है। गौरतलब है कि ये सीरीज़ कोविड-19 की वजह से ऑनलाइन आयोजित की गई थी। बता दें, राज एंड डीके निर्देशित सीरीज़ में मनोज बाजपेयी एक काल्पनिक गुप्तचर संस्था T.A.S.C के सीनियर एनालिस्ट श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाते हैं, जो पारिवारिक ज़िम्मेदारियां निभाने के बीच ख़तरनाक मिशन को अंजाम देता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *