तिरंगे पर सियासत :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हरीश रावत को दिया करारा  जवाब 

देहरादून : सभी जानतें हैं कि कबसे पीएम मोदी ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा अभियान छेड़ा है तबसे राजनीतिक पार्टिया भी अपनी रोटियां सेकनें में लगी हुईं हैं इसी के चलते तिरंगा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर सियासत गरम हो गई है पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कटाक्ष पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज को लेकर आरएसएस की तुलना करना कांग्रेस की बड़ी नासमझी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा पर सवाल खड़े कर रही है।

जबकि हम कांग्रेस की तिरंगा यात्रा का सम्मान करते हैं। उनके घरों पर भी तिरंगा दिखना चाहिए। भट्ट ने कहा कि आजादी को 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपने घरों और भवनों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई है। देश की एकता के लिए यह बहुत बड़ा संदेश देगा। कांग्रेस का यह कहना कि गलत है कि संघ कार्यालय में तिरंगा नहीं फहराया जाता। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरीश रावत को सलाह दी कि वह राष्ट्रवाद के लिए घरों में झंडा लगाएं न कि राजनीति करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *