आतंकी हमले की आशंका,अलर्ट जारी 

मेरठ: आतंकी गतिविधियों के इनपुट के बाद पश्चिमी यूपी के मेरठ समेत कई जनपदों में अलर्ट जारी हुआ है। इसको देखते हुए एलआईयू और मेरठ पुलिस ने बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व होटलों में सख्त चेकिंग जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को पांच जोन में विभाजित किया गया है। अबकी बार 15 अगस्त को ड्रोन से भी पूरे शहर में नज़र राखी जाएगी। 
पुलिस ने शहर को पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया है। खुफिया विभाग की मानें तो, आतंकी इनपुट मिलने के बाद से पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। स्वतंत्रता दिवस के तीन दिन पहले से ही शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल के निर्देश पर बागपत, मेरठ और गाजियाबाद समेत जोन के सभी जनपदों में अबकी बार ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *