नोएडा : गौरतलब है कि नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता का मामला इतना बढ़ा की अब आरोपी श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला से गाली गलौज और धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी आज पुलिस ने धरदबोचा। एसटीएफ ने मेरठ से श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया है। उसके साथ दो से तीन और साथियों के गिरफ्तार होने की खबर है।
बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी भंगेल से खुद गाड़ी चलाकर मेरठ गया था। वह अपने करीबी के घर में छिपा था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। थोड़ी देर में पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। पुलिस कमिश्नर आलोक पांडेय ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि श्रीकांत त्यागी को मेरठ से नोएडा लाया जा रहा है।

