लखनऊ : यूपी सरकार योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा काफी लम्बे समय से चर्चा में हैं। जिसके इंतज़ार की घड़ियाँ अब खत्म होने वाली है,सूत्रों के हवाले से खबर है कि रक्षाबंधन के त्यौहार के बाद,विधान परिषद के चार सदस्यों का भी गठन होगा। बीते दिन रात को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में बैठक हुई है जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार और मनोनयन पर आखिरी मोहर लगा दी गई है। मंत्रिमंडल में पूर्व नौकरशाह एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद और निषाद पार्टी के संजय निषाद सहित अन्य नेताओं को मंत्री बनाया पद दिया जानें की पूरी आशंका है।
गौरतलब है कि यूपी में विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है जिसे अटेंड कर कल यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को दिल्ली रवाना हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी पश्चिमी यूपी के जिलों का दौरा कर दिल्ली पहुंच गए। अमित शाह के निवास पर रात 8 बजे शुरू हुई बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और विधान परिषद सदस्यों के चयन पर बातचीत हुई हैं . कुछ सामान्य जातियों को ओबीसी में आरक्षण दिया जा सकता है।

