नई दिल्ली : अभी हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद की चर्चा में गुस्से में आ गयीं थीं और स्मृति ईरानी से जमकर बहसबाजी हुई थी और आज गुरुवार को बेटे राहुल गांधी भी कुछ उसी तेवर में नजर आए। संसद के अंदर से आज राहुल दनदनाते हुए बाहर आए और पत्रकारों के सवाल का जवाब भी ठीक से नहीं दिया जवाब कुछ दिन पहले सोनिया गाँधी ने दिया था वैसे ही राहुल भी बोले।
राहुल गांधी काफी समय बाद इतने सख्त और तमतमाए नजर आए। सुर्ख चेहरे और तल्ख तेवर के साथ राहुल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। कर्नाटक दौरा बीच में छोड़कर दिल्ली पहुंचे राहुल आज संसद भवन में पहुंचे। संसद के गलियारे में तेज कदमों से चल रहे राहुल का रौद्र रूप दिख रहा था। संसद के गलियारे में जब पत्रकारों ने राहुल से सवाल पूछना शुरू किया तो वह काफी तल्ख लहजे के साथ जवाब देते दिखे। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला।
राहुल गांधी ने दिखाया रौद्र रूप,पत्रकारों को भी उल्टे जवाब

