प्रदेश में भ्रष्टाचारियों की अब ख़ैर नहीं,सरकार का बड़ा एलान

देहरादून : अब उत्तराखंड राज्य में भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसने के लिए सरकार सख्त हो गई है इसी कड़ी में विजिलेंस को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो करोड़ के रिवॉल्विंग फंड का ऐलान कर दिया है। सीएम धामी ने कहा है कि  उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सरकार विजिलेंस की सुविधाओं को मजबूत बनाएगी। मुख्यमंत्री ने बीते दिन बुधवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में सुशासन, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में यह एलान किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में विजिलेंस को और तैयार किया जाएगा ताकि प्रदेश में भ्रष्टाचार को घटनाएं कम हो सके। इसके ढांचे एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।

विजिलेंस में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त देवभूमि का संकल्प है।भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए सभी विभागों को विजिलेंस के साथ समन्वय से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विजिलेंस को और मजबूत बनाना है। जो ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा, शासन एवं  पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *