आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी, करोड़ों की योजनाओं का मिलेगा तोहफा

आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ पहुंच चुके हैं। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत के बाद सीएम योगी का यह पहला दौरा है।  आजमगढ़ जिले को 143 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 31 परियोजाओं का लोकार्पण और 19 का शिलान्यास शामिल है।

करीब साढे चार घंटे के दौरे में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही सीएम योगी मंडलीय समीक्षा बैठक भी करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ आईटीआई मैदान में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।

सीएम को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।  जनसभा के बाद मुख्यमंत्री हरिहरपुर गांव जाएंगे। संगीत घराने से जुड़े परिवार के लोगों से संवाद करेंगे। आजमगढ़, मऊ और बलिया के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *