देहरादून : प्रदेश में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 449 लेक्चरर को 15 अगस्त से पहले नियुक्ति देने के के लिए कहा है। विभागीय मंत्री ने ये भी कहा कि लेक्चरर को दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में पांच साल के लिए रोजगार दिया जाएगा। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी।
शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा है कि विभाग को राज्य लोक सेवा आयोग से 449 लेक्चरर मिले हैं। इनमें सामान्य शाखा के तहत दुर्गम श्रेणी के स्कूलों में अंग्रेजी विषय के 64, हिंदी के 81, संस्कृत के 18, भौतिक विज्ञान के 46, रसायन विज्ञान के 42, गणित के 6, जीव विज्ञान के 35, नागरिक शास्त्र के 38, अर्थशास्त्र के 74, इतिहास के 8, भूगोल के 17, समाजशास्त्र के 6, कला, मनोविज्ञान एवं कृषि के एक-एक शिक्षक की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा बालिका इंटर कॉलेजों में हिंदी विषय के दो, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र के 3-3 शिक्षिकाओं को नियुक्ति दी जाएगी।
बड़ी खबर : 15 अगस्त से पहले प्रदेश के इस विभाग में 449 नियुक्तियां

