देहरादून : कोरोना के बाद अब देश में मंकीपॉक्स को लेकर भी लोगों में दहशत है इसके मद्देनज़र अब स्वास्थ्य विभाग भी चौक्कन्ना हुआ है केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर विभाग की तरफ से आज मंगलवार को एसओपी जारी हुई है जिसमें विभाग ने एहतियात के तौर पर विदेश यात्रा से लौटने वालों में मंकीपॉक्स के लक्षणों पर नजर रखने को कहा है।
गौरतलब है कि केरल व दिल्ली में मंकीपॉक्स का मामला मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क किया गया है। विभाग ने निर्देश दिए कि मंकीपॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटने वाले लोगों की निगरानी रखी जाए। यदि किसी में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए जाते हैं तो सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे कर आईसोलेशन किया जाए। विभाग ने पिछले महीने संदेह के आधार पर हरिद्वार से एक व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए भेजा था, जो निगेटिव निकला।

