गोरखपुर : कल 3 अगस्त बुधवार को यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ प्रदेश को 122 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करके तोहफा देंगें। इस दौरान डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली 25 गाड़ियों, 10 इलेक्ट्रिक बसों और दो ई-टूरिस्ट बसों को हरी झंडी भी दिखाई जाएगी जिसे सीएम योगी रवाना करेंगे ।
बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में 3 अगस्त दिन बुधवार को कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें मुख्यमंत्री योगी नगर निगम के करीब 61 करोड़ की लागत के 148 कार्यों का शिलान्यास और 47 करोड़ रुपये की लागत के 270 कार्यों का लोकार्पण करके उन्हें रवाना करेंगें। इनमें सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी और पार्कों के सुंदरीकरण के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री 14.44 करोड़ की चार परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम में कूड़ा इकट्ठा करने वाले वाहनों के चालकों को रोजगार प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

