नई दिल्ली : कोरोना वायरस एक बाद फिर देश में अधिक सक्रियता के साथ अपनी गती बढ़ाता दिख रहा है। इसी बीच देश में पिछले 24 घंटे में 13,734 नए केस मिले हैं। जबकि सक्रिय केस में तेजी से कमी भी देखि गई है। जो कि कम होकर 1,39,792 हो गई है। आज मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,50,009 हो गई है। बीते 24 घंटे में 27 लोगों की कोरोना से जान गई है। इसके साथ ही कुल मृतक संख्या भी बढ़कर 5,26,430 पहुंची है।
बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 4,197 की कमी आई। ये घटकर 1,39,792 रह गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ये कुल संक्रमितों की तुलना में 0.32 फीसदी है। राष्ट्रीय कोविड रिकवरी रेट 98.49 फीसदी है।
देश में आज कोरोना के मामले,जानिए कितनी हुईं मौतें

