संसद में फिर विपक्ष का हंगामा,थोड़ी देर फिर से शुरू होगी कार्रवाई

नई दिल्ली : आज भी विपक्ष के हंगामों की ही बली चढ़ा संसद की चर्चा का समय, दो हफ्तों तक संसद की कार्यवाही बाधित रही है और सरकार महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार है। आज महंगाई पर लोकसभा में चर्चा होगी जबकि मंगलवार को राज्यसभा में इस पर बहस होगी। लोकसभा में चर्चा को आज के लिए नियम 193 के तहत सूचीबद्ध किया गया है। शिवसेना सांसद विनायक राउत और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इस मुद्दे पर बहस के लिए लोकसभा में नोटिस दिया था। 

विपक्ष के भारी हंगामा के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।मनरेगा योजना के तहत कार्य आवंटन को लेकर वामपंथी सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए ‘अग्निपथ’ भर्ती योजना पर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है। कांग्रेस के लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने असम में बाढ़ के मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *