केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को पुलिस ने किया गिरफ्तार,उद्धव ठाकरे पर टिप्पणी करना पड़ा भारी

मुंबई :महाराष्ट्र पुलिस ने आज केंद्रीय मंत्री नारायण राणें को थप्पड़ वाले बयान पर हिरासत में  लिया है। गौरतलब है कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। नारायण राणे को चिपलून से हिरासत में लिया गया है, अभी उनके गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।  आपको बतादें कि राणे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर विवादित बयानबाजी की। इस बयान में उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ ही उन्हें थप्पड़ मारने की बात कह डाली थी, जिसपर एफआईआर भी दर्ज हुई। जिसके बाद नासिक पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए रत्नागिरी रवाना हो गई। 

राणे ने विवादित टिप्पणी को लेकर दर्ज प्राथमिकियों को चुनौती दी और आज बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर गिरफ्तारी से संरक्षण का अनुरोध किया। अधिवक्ता अनिकेत निकम के माध्यम से दाखिल राणे की याचिका में प्राथमिकी रद्द करने के लिए निर्देश देने की बात कही है। स्वतंत्रता दिवस के दिन दिए भाषण में सीएम अमृत महोत्सव या हीरक महोत्सव को लेकर शंका मे दिखे। इस पर उन्होंने कहा था कि ठाकरे को नहीं पता कि देश को आजादी मिले हुए कितने साल हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *