मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी के संबोधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है जिसमें राज्यपाल के इस बयान के बाद से शिवसेना और कांग्रेस फिर से निशाना साध रहीं हैं, और कोशियारी के इस्तीफे की मांग कर रही है। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाषण की निंदा करते हुए बोला कि राज्यपाल ने मराठी गौरव को ‘आहत’ किया है, उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से राज्यपाल द्वारा दिए गए बयानों की निंदा करने के लिए भी कहा है। दरअसल, राज्यपाल ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि अगर महाराष्ट्र से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाता है, तो महाराष्ट्र के पास कोई पैसा नहीं बचेगा और मुंबई को अब भारत की आर्थिक राजधानी नहीं बोला जाएगा।
एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल ने बीते दिन शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी में मारवाड़ी गुजराती समुदाय की प्रशंसा की और कहा कि वे जहां भी जाते हैं, अस्पताल, स्कूल बनाकर विकास में योगदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाता है, तो महाराष्ट्र के पास कोई पैसा नहीं बचेगा और मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी नहीं कहलाई जा सकेगी।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश का पलटवार –
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कोशियारी के इस बयान पर कहा है कि “इनका नाम ‘कोश्यारी’ है। लेकिन एक गवर्नर के तौर पर जो बोलते हैं और करते हैं उसमें थोड़ी भी ‘होशियारी’ नहीं होती।

