देहरादून : कोरोना संक्रमण की रफ़्तार तेज़ हो गई है,और उत्तराखंड में भी संक्रमण अब तेज़ी से अपने पैर पसार रहा है। आज गुरुवार को प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार जा पहुंचा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 334 नए संक्रमित पाए गए हैं। 257 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1359 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुवार आज 1940 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नकारात्मक आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 178, हरिद्वार में 17, नैनीताल में 70, अल्मोड़ा में 13, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तीन-तीन, चमोली में चार, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में 16, ऊधमसिंह नगर में 13, उत्तरकाशी में एक, संक्रमित मरीज मिला है। प्रदेश की रिकवरी दर 94.73 प्रतिशत और संक्रमण दर 14.69 प्रतिशत दर्ज की गई।
क्या है प्रदेश में आज कोरोना का हाल ?,आंकड़ों ने सभी को डराया

