नई दिल्ली : सभी जानतें हैं कि केंद्र सरकार की तरफ से इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है जिस कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि चार अगस्त को दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाया तैयार किया जाएगा।
सीएम केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि कहा कि देश आजादी के 75 साल का जश्न बनाया जा रहा है। चार अगस्त को दिल्ली में हजारों बच्चे इकट्ठे होंगे और दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा तैयार करेंगें।उन्होंने आगे कहा कि सभी लोग उस दिन संकल्प लेंगे कि भारत अब रुकेगा नहीं, थमेगा नहीं। सभी 130 करोड़ भारतीय मिलकर भारत को दुनिया के नंबर एक देश बनाएंगे।

